कब्ज को दूर करने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय, जल्द होगा आराम

कब्ज को दूर करने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय, जल्द होगा आराम

सेहतराग टीम

असमय भोजन करना और खराब दिनचर्या का अक्सर हमारी सेहत बुरा असर पडता है। वैसे तो खराब दिनचर्या कई रोगों को निमंत्रण देता है लेकिन सबसे ज्यादा कब्ज लोगों को परेशान करती है। ये अक्सर खराब दिनचर्या या असमय खाना खाने से होती है। ये काफी तकलीफ दायक भी होती है। इसलिए इससे छुटकारा पाने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय खोजते हैं।दरअसल कब्ज, पेट से जुड़ी हुई एक ऐसी समस्या है जो पाचन क्रिया के ठीक तरह से कार्य न करने के कारण उत्पन्न होती है। इस समस्या से निपटने के लिए यहां पर आपको कुछ खास घरेलू उपचार के बारे में बाताएंगे। आइए जानते हैं।

पढ़ें- ब्राउन शुगर से पाएं खूबसूरत त्‍वचा

इन घरेलू उपचारों के न तो कोई दुष्प्रभाव हैं और न ही इनके कारण आपके शरीर को किसी भी प्रकार के स्वास्थ्य संबंधी जोखिमों का खतरा रहता है। इन घरेलू उपचार के जरिए आपके शरीर को अन्य फायदे भी मिलेंगे।

ये हैं वह बेहतरीन घरेलू उपचार (Best Home Remedies for Constipation in Hindi):

मट्ठे के साथ इस्तेमाल करें जीरा और नमक

संस्कृत में एक श्लोक कहा गया है - "भोजनांते च तंक्रम पिबेत"। इसका मतलब भोजन के बाद मट्ठा पीना चाहिए। कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए अगर आप इसी मट्ठे में 1/2 चम्मच जीरा पाउडर और स्वादानुसार नमक मिलाकर इसका सेवन करेंगे तो यह कब्ज की समस्या को दूर करने के साथ-साथ आपके पेट को ठंडक भी पहुंचाएगा।

खूब पानी पिएं

खाना खाने के बाद अगर आपने 1 घंटे तक पानी नहीं पिया है तो उसके कारण भी कब्ज की समस्या उत्पन्न हो सकती है। इसलिए खाना खाने के आधे घंटे बाद पानी का सेवन जरूर करें। कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए आप पानी पीने की मात्रा को बढ़ा भी सकते हैं।

मेथी ड्रिंक का करें सेवन

एक चम्मच मेथी के बीज दो गिलास पानी में अच्छी तरह उबाल लें। जब यह पानी एक गिलास बचे तो मेथी के बीज छानकर अलग कर दें। अब इस पानी का सेवन करें। आधे घंटे बाद आपको खुद ही उसका फायदा महसूस होगा।

त्रिफला चूर्ण का कर सकते हैं सेवन

त्रिफला चूर्ण का सेवन करने से आपके शरीर को कई फायदे पहुंचते हैं। कई घरों में बुजुर्गों के द्वारा इस चूर्ण का नियमित रूप से सेवन भी किया जाता है। तीन विशेष औषधीय गुण रखने वाले फलों को पीसकर तैयार किया जाने वाले त्रिफला चूर्ण की एक चम्मच मात्रा को पानी में घोलकर पिएं, तो यह कब्ज की समस्या को दूर कर सकता है।

नींबू पानी से भी मिल सकती है मदद

नींबू पानी का सेवन करने के कारण न केवल आपको शरीर का वजन नियंत्रित रहता है,बल्कि यह चेहरे की चमक को भी बढ़ाता है। इसके अलावा 1 चम्मच नींबू के रस को अगर एक गिलास पानी में एक चुटकी नमक के साथ मिलाकर पिया जाए तो यह कब्ज की समस्या को ठीक करने में प्रभावी रूप से मददगार साबित हो सकता है।

 

इसे भी पढ़ें-

मेथी के उपयोग से भी कर सकते हैं बालों की समस्या को दूर, ये है इस्तेमाल करने का सही तरीका

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।